पुलिस के मुताबिक भीड़ कुछ देर के लिए स्थिति संभली, लेकिन जोश में भीड़ फिर बेकाबू हो गई। लोग कुर्सियों पर चढ़ गए और फिर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने लाठियां पटककर भीड़ को पीछे हटाया। इस दौरान कई कुर्सियां और अवरोधक टूट गए और पंडाल अस्त-व्यस्त हो गया।
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में सुप्रसिद्ध देवा मेले में बृहस्पतिवार की रात एक संगीत कार्यक्रम के दौरान भीड़ बेकाबू हो गई, जिससे कई कुर्सियां और अवरोधक टूट गए। इसके बाद अफरा-तफरी मच गई। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस हस्तक्षेप के बाद भीड़ को नियंत्रित किया गया।















