इस मौके पर राज्य के सीएम देवेंद्र फडणवीस, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, छगन भुजबल, प्रफुल्ल पटेल समेत कई मंत्री और नेता मौजूद रहे। सुनेत्रा पवार के शपथ लेने के दौरान मौजूद एनसीपी नेताओं ने ‘अजीत दादा अमर रहें’ के नारे लगाए।
एनसीपी विधायक दल की नेता और दिवंगत डिप्टी सीएम अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने मुंबई में लोक भवन में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम के पद की शपथ ली। महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने उन्हें एक सादे समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर राज्य के सीएम देवेंद्र फडणवीस, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, छगन भुजबल, प्रफुल्ल पटेल समेत कई मंत्री और नेता मौजूद रहे। सुनेत्रा पवार के शपथ लेने के दौरान मौजूद एनसीपी नेताओं ने ‘अजीत दादा अमर रहें’ के नारे लगाए।














