लखनऊ, 11 अक्टूबर 2025 — राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी स्थित द पाल्मस गोल्फ क्लब में आज “Golfing Out Match – In Honour of Colonel N. B. Roka” गोल्फ टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया। आयोजन क्लब के तत्वावधान में उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ, जिसमें कुल 39 खिलाड़ियों ने सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई।
टूर्नामेंट का उद्देश्य खेल भावना को बढ़ावा देना और कर्नल एन. बी. रोका के योगदान के सम्मान में गोल्फ प्रेमियों को एक साथ लाना था। आयोजन स्थल पर सुबह से ही गोल्फ प्रेमियों की खासी चहल-पहल रही। सभी प्रतिभागियों ने उमंग और उत्साह के साथ अपने प्रदर्शन का शानदार प्रदर्शन किया।
विजेताओं के परिणाम इस प्रकार रहे:
ओपन कैटेगरी (9 होल):
- विजेता: श्री वीरेंद्र श्रीवास्तव
- उपविजेता: कुमारी आलिया शिशोदिया
वेटरन कैटेगरी:
- विजेता: श्री हर्ष रस्तोगी
- उपविजेता: ब्रिगेडियर राजेश श्रीवास्तव
विशेष पुरस्कार:
- क्लोसेस्ट टू द पिन (होल नं. 3): श्री राजेश खन्ना
- स्ट्रेटेस्ट ड्राइव (होल नं. 1): श्री राज कपूर

सम्मान समारोह और प्रेरक उद्बोधन
टूर्नामेंट के समापन पर आयोजित सम्मान समारोह में गेस्ट ऑफ ऑनर कर्नल एन. बी. रोका ने सभी विजेताओं और उपविजेताओं को पुरस्कार एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए। उन्होंने खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि, “गोल्फ न केवल खेल है, बल्कि यह अनुशासन, एकाग्रता और आत्मविश्वास का प्रतीक भी है।”
इस अवसर पर श्री एस. के. सिंह (सेवानिवृत्त आईएएस) ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा कि ऐसे आयोजनों से शहर के खेल संस्कृति को नई ऊर्जा और दिशा मिलती है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों, अतिथियों और आयोजन समिति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में और अधिक उत्कृष्ट गोल्फ प्रतियोगिताओं के आयोजन का आश्वासन दिया।
उत्साह और सौहार्द का संगम
पूरे कार्यक्रम के दौरान खेल भावना, आपसी सौहार्द और उत्साह का सुंदर संगम देखने को मिला। प्रतिभागियों और दर्शकों ने खेल का भरपूर आनंद उठाया। आयोजन समिति ने समुचित व्यवस्थाओं के साथ कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
अंत में क्लब प्रबंधन द्वारा सभी खिलाड़ियों, अतिथियों और सहयोगियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
आज का यह आयोजन न केवल गोल्फ प्रेमियों के लिए एक प्रतिस्पर्धात्मक मंच साबित हुआ, बल्कि लखनऊ की खेल संस्कृति में भी एक और यादगार अध्याय जोड़ गया।















