मेलबर्न, आइएएनएस। भारतीय महिला टीम ने आईसीसी टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में धमाकेदार अंदाज में जगह बनाई है। ग्रुप में सभी मुकाबले जीतकर टीम ने अंतिम चार में जगह बनाई है और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ब्रेट ली को भरोसा है भारत फाइनल में जरूर पहुंचेगा। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम की तरीफ करते हुए ली ने कहा कोई बहुत ही बेहतरीन टीम भारत को फाइनल में जाने से रोक पाएगी।
भारतीय टीम ने टूर्नामेंट का आगाज मेजबान ऑस्ट्रेलिया को हराकर किया था और उसके बाद से पीछे मुड़कर नहीं देखा। भारत ने ग्रुप ए की साथी टीम ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और श्रीलंका को हराया है।
ब्रेट ली ने आईसीसी से बात करते हुए कहा, हमने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मुकाबले से ही देखा है कि भारतीय टीम कितनी अच्छी है। इसमें कोई भी चौकाने वाली बात नहीं है कि टीम ने ग्रुप ए में टॉप स्थान हासिल किया है।

भारतीय टीम सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली सबसे पहली टीम बनीं थी। अब पहले सेमीफाइनल में भारत का सामना साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड में से किसी एक टीम के साथ होगा। जो टीम भी ग्रुप बी में दूसरे स्थान पर रहेगी।
source: DainikJagran